Honda SP 125: होंडा की एक पॉपुलर 125cc सेगमेंट की बाइक है, जिसे खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल, माइलेज और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं। Shine मॉडल की तुलना में SP 125 को ज्यादा स्पोर्टी और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाया गया है।
Honda SP 125 में क्या है नया?
Honda ने SP 125 को 2025 के लिए अपडेट किया है, जिसमें अब यह OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। इसके साथ ही इसमें अब नया LED हेडलैम्प, फ्रेश ग्राफिक्स और पांच नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिलते हैं
इसके DLX वेरिएंट में अब 4.2 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जो Bluetooth कनेक्टिविटी और Honda RoadSync सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
SP 125 में मिलता है 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन जो 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 63 kmpl का एवरेज देती है जो इसे डेली कम्यूट के लिए बेस्ट बनाता है।
भारत में 2025 की बेस्ट Electric Car – बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम EV कारों की पूरी जानकारी
वेरिएंट्स और कीमत
Honda SP 125 दो वेरिएंट्स में आती है:
-
ड्रम वेरिएंट: ₹92,678 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
-
डिस्क वेरिएंट (DLX): ₹1,00,948 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
ड्रम वेरिएंट में बेसिक सेफ्टी और फीचर्स हैं जबकि DLX वेरिएंट में आपको डिस्क ब्रेक, TFT डिस्प्ले और Bluetooth जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।
डिजाइन और कम्फर्ट
SP 125 को एक स्पोर्टी और यंग लुक देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें LED हेडलाइट, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और एग्रेसिव ग्राफिक्स हैं जो इसे कम्यूटर सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं।
सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं जो अच्छी राइड क्वालिटी देते हैं।